शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेक्सावेयर (Hexaware) का मुनाफा बढ़ कर 98 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 98 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इसी कारोबारी साल की पहली तिमाही में 79 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 24% बढ़ोतरी हुई है। 

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 8% बढ़ कर 537 करोड़ रुपये रही थी, जबकि जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में यह 500 करोड़ रुपये रही थी।
शु्क्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.19% की बढ़त के साथ 106.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख