शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीईएमएल (BEML) को डीएमआरसी (DMRC) से मिला ठेका

बीईएमएल (BEML) को एक ठेका मिला है।

कंपनी को 747 करोड़ रुपये का ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की ओर से दिया गया है, जिसके तहत कंपनी को डीएमआरसी की आरएस-9 परियोजना के तीसरे चरण के लिए 92 स्टैंडर्ड गॉज मेट्रो डिब्बों का उत्पादन और आपूर्ति करनी है।

यह ठेका मिलने के बाद कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़ कर 6400 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है। 
शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.42% की बढ़त के साथ 175.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख