शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वॉकहार्ट (Wockhardt) को यूएसएफडीए (USFDA) से मिली चेतावनी

वॉकहार्ट (Wockhardt) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (यूएसएफडीए) की ओर से एक चेतावनी पत्र मिला है। 

कंपनी को अपने वालुज स्थित उत्पादन इकाई के लिए चेतावनी दी गयी है। 

गौरतलब है कि मई 2013 में यूएसएफडीए ने कंपनी की वालुज उत्पादन इकाई में नियमों को ताक पर रखकर उत्पादन किये जाने की वजह से इंपोर्ट अलर्ट जारी किया था।
इस चेतावनी पत्र में निरीक्षण के दौरान की गयी टिप्पणियाँ भी शामिल हैं।  
कंपनी के मुताबिक इसमें पहले से ही सुधार के लिए कई कदम उठाये जा चुके हैं। कंपनी को उम्मीद है कि वह आगे भी मुद्दों को सुलझाने और पारदर्शिता बरतने के लिहाज से यूएसएफडीए के साथ सहयोग जारी रखेगी। 
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 6.36% के नुकसान के साथ 889.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख