शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का मुनाफा 12.5% घटा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 756 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 864 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 4% बढ़ कर 13028 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 12563 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर 899 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। हालाँकि बाद में इसकी गिरावट में थोड़ा कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 7.46% के नुकसान के साथ 901.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख