शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की दवा को अंतिम मंजूरी, शेयर चढ़ा

दवा निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अपनी मेटफोरमिन हाइड्रोक्लोराइड (Metformin Hydrochloride) की 500एमजी और 1000एमजी दवाओं के लिए यह अंतिम मंजूरी दी गयी है। यह ग्लूमेटजा एचसीआई (Glumetza HCI) की जेनेरिक दवा है, जिसका इस्तेमाल व्यस्कों में मधुमेह के इलाज में किया जाता है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर  भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 903 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:44 बजे 1.04% की मजबूती के साथ यह 899.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!