शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) का मुनाफा 20% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) को 145 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 121 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 20% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 28% बढ़ कर 1159 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 906 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। हालाँकि यह जल्द ही सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। दोपहर 3 बजे 0.40% की बढ़त के साथ यह 74.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!