शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी (Shriram Transport Finance Company) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 7% की वृद्धि हुई है।
अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी को 366 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 342 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 28% बढ़ कर 2003 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1600 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी में तेजी का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया और कंपनी का शेयर 682 रुपये तक चढ़ गया। आखिरकार बीएसई में यह 2.39% की बढ़त के साथ यह 678.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!