शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) ने खरीदी एएलटीआई एसए (ALTI SA), छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने फ्रांसीसी कंपनी के अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली है।  

जिसके बाद, टीसीएस ने फ्रांसीसी कंपनी एएलटीआई एसए (ALTI SA) में पूर्ण हिस्सेदारी खरीद ली है। अधिग्रहण के साथ ही कंपनी ने फ्रांस में एक नये एसएपी (SAP) सेंटर खोले जाने का भी ऐलान किया है। यह समझौता लगभग 530 करोड़ रुपये में हुआ है।

इस अधिग्रहण से फ्रांस और यूरोप के अन्य क्षेत्रों में कंपनी अपना विस्तार कर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करा पायेगी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,784.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:27 बजे कंपनी का शेयर 1.71% की मजबूती के साथ 1,779.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!