शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) का मुनाफा 18% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में आईटीसी (ITC) का मुनाफा बढ़ कर 1891 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 1602 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 18% की वृद्धि हुई है। 

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 10% बढ़ कर 7410 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 6706 करोड़ रुपये रही है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 350.20 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:30 बजे 3.05% के नुकसान के साथ 364.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!