शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिश टीवी (Dish TV) का घाटा घटा, छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) को 30 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 

बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी के घाटे में गिरावट आयी है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 11% बढ़ कर 578 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 520 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 51.70 रुपये तक नीचे लुढ़क गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 2:12 बजे 5.08% के नुकसान के साथ यह 54.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!