शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) का मुनाफा बढ़ कर 271 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 10% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 271 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 246 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 2223 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1993 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.05% के नुकसान के साथ 5,447.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!