शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) का मुनाफा घट कर 16 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) का मुनाफा 68% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 16 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 14% घट कर 457 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 534 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

कंपनी के नतीजें की खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए शेयर बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.21% की बढ़त के साथ 71.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख