शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) की बिक्री घटी

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा 13% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 673 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 778 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% घट कर 4980 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 5090 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 2% घट कर 4958 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5072 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:50 बजे कंपनी का शेयर 0.38% की कमजोरी के साथ 1,858 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!