शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 133 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 196% की शानदार बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 16% बढ़ कर 1930 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1662 करोड़ रुपये रही थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर में मजबूती आयी, लेकिन यह जल्द ही बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 3:22 बजे 2.59% के नुकसान के साथ यह 361.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख