शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेसा गोवा (Sesa Goa) का मुनाफा 57% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में सेसा गोवा (Sesa Goa) का कंसोलिडेटड मुनाफा घट कर 414 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 964 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 57% की गिरावट आयी है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 78% घट कर 378 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1733 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजों की खबर सोमवार को बाजार खुलने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.34% के नुकसान के साथ 125.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!