शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) का मुनाफा बढ़ कर 452 करोड़ रुपये

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) का मुनाफा 3% बढ़ा है। 

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 452 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 440 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय 6% बढ़ कर 4726 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 4478 करोड़ रुपये रही थी।
आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 6.39% के नुकसान के साथ 87.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!