शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) का मुनाफा बढ़ा, शेयर लुढ़का

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में हैवेल्स इंडिया (Havells India) का मुनाफा बढ़ कर 95 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 19% की वृद्धि हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 1051 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1033 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 2% बढ़ कर 1044 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 1027 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर 707 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11:50 बजे 5.23% के नुकसान के साथ यह 716 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!