शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रतिभा इंडस्ट्रीज (Pratibha Industries) को मिला ठेका

प्रतिभा इंडस्ट्रीज (Pratibha Industries) को राजस्थान सरकार से एक ठेका मिला है।

यह ठेका 205.12 करोड़ रुपये का है। कंपनी को जयपुर के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग (PHED) से क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना के लिए यह ठेका मिला है।

कंपनी को टर्नकी आधार पर बिलासपुर डूडू फागी जल आपूर्ति परियोजना के अंतर्गत जयपुर जिले के 161 गाँवों में जल आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है। इस कार्य को 30 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। 

इस ठेके के साथ ही कंपनी की बैलेंस ऑर्डर बुक बढ़ कर 7000 करोड़ रुपये की हो गयी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:34 बजे कंपनी का शेयर 0.66% की बढ़त के साथ 23 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!