शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) का मुनाफा बढ़ा, बिक्री घटी

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 494 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 385 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 28% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय घट 3% कर 4540 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 4701 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 4% घट कर 4491 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की तिमाही में 4680 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के नतीजों की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.45% की बढ़त के साथ 202.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख