शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) को 382 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 4% बढ़ कर 10271 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 9910 करोड़ रुपये रही थी। 
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 2% बढ़ कर 10141 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 9902 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का  शेयर 560.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 3 बजे 4.90% की बढ़त के साथ यह 559.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!