शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के मुनाफे में हल्की बढ़त

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का मुनाफा बढ़ कर 94 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 83 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 13% की बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय 22% बढ़ कर 1204 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 989 करोड़ रुपये रही थी। 
आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 6.35% के नुकसान के साथ 81.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!