शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री मामूली बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने जुलाई 2013 में कुल 83,299 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने जुलाई 2012 में 82,234 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले जुलाई 2013 में कंपनी की बिक्री 1% बढ़ी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 75,145 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 71,024 रही थी। 
इसने जुलाई 2013 में 8154 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 27% की गिरावट आयी है। जुलाई 2012 में कंपनी का निर्यात 11,210 रहा था। 
कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री 11% बढ़ कर 63,040 हो गयी है। वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 10% बढ़ कर 7543 हो गयी है।
कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 53% घट कर 322 रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 679 दर्ज की गयी थी।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 1,359 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:56 बजे 0.60% की बढ़त के साथ यह 1,335 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!