महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जुलाई 2013 में कुल 37,096 वाहन बेचें हैं।
कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 47,059 वाहन बेचें थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 21% की गिरावट हुई है।
घरेलू बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीते वर्ष 42,799 वाहनों के मुकाबले 34,490 वाहन बेचें। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 19% घटी है।
कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 29% घट कर 15,530 हो गयी है, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 22,011 यात्री वाहन बेचे थे। जुलाई 2013 में कंपनी के निर्यात में भी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 2606 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 4260 के मुकाबले 39% कम है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:18 बजे कंपनी का शेयर 3.96% के नुकसान के साथ 876 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013)
Add comment