शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैक्सो कंज्यूमर (Glaxo Consumer) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में ग्लैक्सोस्मिथक्लाईन कंज्यूमर हेल्थकेयर (Glaxosmithkline Consumer Healthcare) का मुनाफा बढ़ कर 120 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 107 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 12% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-जून 203 तिमाही में कंपनी की कुल आय 17% बढ़ कर 890 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 758 करोड़  रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3 बजे 1.78% के नुकसान के साथ यह 4,604.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!