शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की जुलाई महीने की बिक्री में 30% की गिरावट दर्ज हुई है।

कंपनी ने जुलाई 2013 में 51,468 वाहन बेचें, जबकि जुलाई 2012 में 73,491 वाहन बेचें गये। 

कंपनी की पैसेंजर वाहनों की घरेलू बिक्री भी घट कर 10,824 दर्ज हुई है।  
इस दौरान कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी  घट कर 36,367 हो गयी।
जुलाई 2013 में कंपनी ने 8546 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 2278 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर भी जुलाई 2013 में कंपनी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 4277 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल जुलाई के 4864 के मुकाबले 12% कम है।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह बीएसई में 0.48% की कमजोरी के साथ 289.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख