शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री 18% घटी

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जुलाई 2013 की बिक्री 281,327 रही है।

पिछले वर्ष जुलाई 2012 में यह 344,150 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 18% की गिरावट दर्ज हुई है। 

कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में भी साल-दर-साल 20% की गिरावट हुई है। जुलाई 2012 में 308,858 की तुलना में इस बार यह घट कर 246,828 रह गयी है
हालाँकि, इस दौरान बजाज ऑटो की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 2% घट कर 34,499 हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 35,292 रही थी। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 12% की गिरावट रही। जुलाई 2012 के 125,501 इकाइयों के मुकाबले इस बार निर्यात 110,023 रहा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेर 1,894 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 10:25 बजे 1.95% के नुकसान के साथ यह 1,895.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख