शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन इंडस्ट्रीज (Titan Industries) का मुनाफा बढ़ा, शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में टाइटन इंडस्ट्रीज (Titan Industries) का मुनाफा बढ़ कर 182 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 156 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 17% की बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 41% बढ़ कर 3108 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2206 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 42% बढ़ कर 3088 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 2175 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12 बजे कंपनी का शेयर 6.92% की बढ़त के साथ 277.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!