शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) की दवाओं को अस्थायी मंजूरी, शेयर चढ़े

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिली है।

कंपनी की टेनोफोवीर डिसोप्रोक्सिल फ्यूमैरेट (Tenofovir Disoproxil Fumarate) और एमट्रीसिटेबाइन (Emtricitabine) की 300 एमजी और 200 एमजी गोलियों को अस्थायी मंजूरी दी गयी है।

यह ट्रूवाडा (Truvada) की जेनेरिक दवा है, जिसका इस्तेमाल व्यस्कों में एचआईवी-1 संक्रमण के इलाज में किया जाता है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:10 बजे 11.19% की बढ़त के साथ यह 692.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!