शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी एचसीसी (HCC), शेयर उछला

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (Hindustan Constructuon Company) को 19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 19% बढ़ कर 1150 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 969 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 9.56 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:11 बजे 17.94% की मजबूती के साथ यह 9.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख