शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन टीवी (Sun TV) का मुनाफा मामूली बढ़ा

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) का मुनाफा बढ़ कर 164.44 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 164.31 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में मामूली वृद्धि हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 41% बढ़ कर 602 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 426 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 423.95 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:52 बजे 2.21% की बढ़त के साथ यह 416.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!