शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के मुनाफे में हल्की बढ़त

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का कंसोलिडेटड मुनाफा बढ़ कर 49 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 11% की बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 13% बढ़ कर 908 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 806 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 13% बढ़ कर 904 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 803 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 3.02% की बढ़त के साथ 204.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2013)







 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख