शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा घटा

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) का मुनाफा घट कर 465 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 921 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 50% की गिरावट दर्ज हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 24% घट कर 6353 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 8326 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.83% की कमजोरी के साथ 149.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!