शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) के मुनाफे में मामूली बढ़त

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में केनरा बैंक (Canara Bank) का मुनाफा बढ़ कर 792 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 775 करोड़ रुपये रहा  था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 2% की वृद्धि हुई है। 

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 15% बढ़ कर 10508 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 9165 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
बैंक के नतीजों की खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 6.32% के नुकसान के साथ 241.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!