शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कोल इंडिया (Coal India) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 3731 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 4469 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 17% की गिरावट दर्ज हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय मामूली घट कर 16,472 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 16,501 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 248 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। हालाँकि अभी शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। सुबह 11 बजे 3.24% की बढ़त के साथ यह 262.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!