शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इरा इन्फ्रा (Era Infra) को 357.40 करोड़ रुपये का ठेका

इरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग (Era Infra Engineering) को नबीनगर पावर जेनरेटिंग (Nabinagar Power Generating) कंपनी से एक ठेका मिला है। 

यह ठेका 357.40 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत कंपनी को बिहार के औरंगाबाद जिले में नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना के लिए सिविल कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है। 

गौरतलब है कि नबीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी, एनटीपीसी (NTPC) और बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (Bihar State Electricity Board) की संयुक्त उपक्रम कंपनी है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 146.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:21 बजे 0.69% की बढ़त के साथ यह 144.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!