शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन 31% बढ़ा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का जुलाई 2013 में कुल उत्पादन 99,236 रहा है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का उत्पादन 75,709 रहा था। इस तरह कंपनी के उत्पादन में 31% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

जुलाई 2013 में कंपनी की आल्टो, ए स्टार और वेगन आर जैसी मिनी कार श्रेणी की गाड़ियों का उत्पादन 19% बढ़ कर 43,313 हो गया है, जो कि पिछले साल 36,349 रहा था।

कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों के उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। इसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं।

इस श्रेणी का मासिक उत्पादन 11% बढ़ कर 8032 हो गया है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 7248 रहा था। 
कंपनी की जिप्सी, अर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 23% घट कर 5657 हो गया है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 
7343 दर्ज हुआ था। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:44 बजे 0.56% की बढ़त के साथ यह 1,344.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख