शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरसीएफ (RCF) का मुनाफा 43% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में राष्ट्रीय केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (Rashtriya Chemicals & Fertilizers) का मुनाफा घट कर 4 करोड़ रुपये हो गया है। 

बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 43% घटा है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 2% घट कर 1438 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1470 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 2% घट कर 1435 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1466 करोड़ रुपये रही थी।
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.11% के नुकसान के साथ यह 26.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!