शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens) को मेट्रो परियोजना के लिए मिला ठेका

सीमेंस (Siemens) को गुड़गाँव मेट्रो परियोजना के लिए एक ठेका दिया गया है। 

कंपनी के कंसोर्टियम को दिया गया यह ठेका 184.1 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत कंपनी को सात किलोमीटर लंबी नयी मेट्रो लाईन के साथ गुड़गाँव मेट्रो परियोजना का विस्तार करना है। इस नयी मेट्रो लाइन में दक्षिण-पूर्व गुड़गाँव के छह स्टेशन जोड़े जायेंगे। 

गौरतलब है कि कंपनी को यह ठेका आईएलऐंडएफएस रेल (IL&FS Rail) की ओर से मिला है, जो कि इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनेंशियल सर्विसेज (Infrastructure Leasing & Financial Services) की सब्सीडियरी कंपनी है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:23 बजे 2.72% के नुकसान के साथ यह 427 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख