शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के मुनाफे में भारी गिरावट

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) का मुनाफा 94% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 0.66 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 12 करोड़ रुपये रहा था।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 17% बढ़ कर 783 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 667 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 159.40 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। यह 8.79% के नुकसान के साथ 161.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!