शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) का मुनाफा बढ़ कर 401 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में ल्युपिन (Lupin) का कंसोलिडेटड मुनाफा 43% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 401 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 280 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 10% बढ़ कर 2476 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2254 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 9% बढ़ कर 2421 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 2219 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 822.85 रुपये तक नीचे फिसल गया। दोपहर 2 बजे 6.31% के नुकसान के साथ यह 829.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख