शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने एसबीआई (SBI) को दिया झटका

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर एसबीआई (SBI) पर जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने एसबीआई पर करेंसी चेस्ट नियमों के उल्लंघन का दोषी पाये जाने पर लगभग 5.6 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। बैंक की सिकंदराबाद स्थित शाखा में करेंसी चेस्ट के संचालन व रखरखाव में खामियों की वजह से आरबीआई ने यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही आरबीआई ने बैंक पर केवाईसी (KYC) नियमों का पालन नहीं करने पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। 
आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.44% की बढ़त के साथ 1,713.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!