शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) के घाटे में कमी

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) को 524 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 586 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 18% घट कर 2683 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 3259 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 18% घट कर 2633 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 3204 करोड़ रुपये रही थी।

नतीजों की खबर बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर की प्रतिक्रिया गुरुवार को कंपनी के शेयर भाव दिखेगी। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.58% की बढ़त के साथ 281.90 रुपये पर बद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!