शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैक्सो फार्मा (Glaxo Pharma) की बिक्री मामूली घटी

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स (Glaxosmithkline Pharmaceuticals) का मुनाफा घट कर 115 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 164 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 30% की गिरावट आयी है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय भी 2% घट कर 645 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 660 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 2% घट कर 637 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 652 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:31 बजे 2.37% के नुकसान के साथ 2,335.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!