शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) का मुनाफा घट कर 135 करोड़ रुपये

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपर्स (IRB Infrastructure Developers) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 5% की गिरावट दर्ज हुई है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 135 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 142 करोड़ रुपये रहा था। 

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 5% बढ़ कर 1033 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 980 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 74.20 रुपये तक चढ़ गया। दोपहर 2:06 बजे 0.79% की बढ़त के साथ यह 70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!