शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC) का मुनाफा बढ़ कर 1154 करोड़ रुपये

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (Rural Electrification Corporation) का मुनाफा 32% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1154 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 877 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 30% बढ़ कर 3982 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3069 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
नतीजों की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.19% की बढ़त के साथ 160.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!