शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का मुनाफा 29% बढ़ा

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 53 करोड़ रुपये हो गया है। 

बीते साल की इसी अवधि में यह 41 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 29% की वृद्धि हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 4% बढ़ कर 1880 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1815 करोड़ रुपये रही थी। 
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 4% बढ़ कर 1852 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 1789 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
नतीजों की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती रही। बीएसई में यह 0.21% की बढ़त के साथ 241 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!