शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) का मुनाफा बढ़ कर 51.87 करोड़ रुपये हो गया है।

बीते साल की इसी अवधि में यह 51.10 करोड़  रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 2% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% घट कर 1693 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1773 करोड़ रुपये रही थी। 
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 4% घट कर 1740 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 1821 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
नतीजों की यह खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती रही। बीएसई में यह 5.89% की बढ़त के साथ 31.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!