शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेवेली लिग्नाइट (Neyveli Lignite) का मुनाफा मामूली घटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में नेवेली लिग्नाइट (Neyveli Lignite) का मुनाफा घट कर 278 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 288 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 3% की गिरावट दर्ज की गयी है। 

हालाँकि, अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 17% बढ़ कर 1560 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1332 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजों की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 6.60% की बढ़त के साथ 55.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!