शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा 34% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) का मुनाफा घट कर 4016 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6078 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 34% की गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 21,216 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.35% घट कर 20,505 करोड़ रुपये रह गयी है।
कंपनी के नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया मंगलवार को कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि सोमवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 280.40 रुपये तक ऊपर चला गया। आखिरकार कंपनी का शेयर 1.67% की मजबूती के साथ 277.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!