शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) का मुनाफा बढ़ कर 310 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) का मुनाफा 36% बढ़ा है।  

इस दौरान कंपनी की मुनाफा बढ़ कर 310 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 228 करोड़ रुपये रहा था। 

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 23% बढ़ कर 2178 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1767 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 184.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:04 बजे 2.53% की बढ़त के साथ 182.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!